लूटपाट के दौरान डॉक्टर के बेटे की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर में अपराध की वारदातों में लगातार इजाफा हो रहा है. ताजा मामला शुक्रवार की है जहां लूट के दौरान अपराधियों ने एक डॉक्टर के पुत्र की गोली मार कर हत्या कर दी. सीतामढ़ी एनएच-77 स्थित झपहां ओवरब्रिज पर बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी. […]

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर में अपराध की वारदातों में लगातार इजाफा हो रहा है. ताजा मामला शुक्रवार की है जहां लूट के दौरान अपराधियों ने एक डॉक्टर के पुत्र की गोली मार कर हत्या कर दी. सीतामढ़ी एनएच-77 स्थित झपहां ओवरब्रिज पर बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी. मृतक की पहचान सीतामढ़ी जिले के सहियारा थाना क्षेत्र के बेलाही जयराम निवासी होम्योपैथ डॉक्टर भारतेंदु नारायण झा के पुत्र शशि रंजन उर्फ सोनू झा(30) के रूप में हुई है.

बताया जा रहा है कि वह सीतामढ़ी से दवा लेकर मुजफ्फरपुर के बालूघाट राजनारायण कॉलेज के समीप स्थित आवास पर बाइक से लौट रहा था. प्रारंभिक जांच में लूटपाट के दौरान हत्या की आशंका जतायी जा रही है. अहियापुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है. रात्रि नौ बजे परिजन भी एसकेएमसीएच पहुंचे.पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया. शशि रंजन चोचहां कॉलेज में डाटा एंट्री ऑपरेटर था. साथ ही मिठनपुरा स्थित कोचिंग में पढ़ाता था.

थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर ही मृतक की बाइक खड़ी थी. चाबी उसकी जेब से मिली. उसका मोबाइल गायब था. इससे प्रतित होता है कि दूसरी जगह हत्या करके युवक को ओवरब्रिज पर फेंका गया है. इधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि गोली चलने की आवाज पर वह पहुंचे, तो युवक बाइक से नीचे गिरा हुआ था. वहीं, अब तक पुलिस ने इस संबंध में किसी को भी पकड़ नहीं सकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >