मुजफ्फरपुर : मीनापुर में छात्र को मारी गोली

मुजफ्फरपुर : मीनापुर थाना क्षेत्र के एनएच 77 स्थित छपरा गांव के निकट रविवार की देर रात अपराधियों ने इंटर के छात्र सुधीर कुमार के पैर में गोली मार दी . उसे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है. वह मुकसुदपुर के भाग्य नारायण राय का पुत्र है. वह बालूघाट स्थित राजनारायण सिंह कॉलेज में इंटर […]

मुजफ्फरपुर : मीनापुर थाना क्षेत्र के एनएच 77 स्थित छपरा गांव के निकट रविवार की देर रात अपराधियों ने इंटर के छात्र सुधीर कुमार के पैर में गोली मार दी . उसे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है. वह मुकसुदपुर के भाग्य नारायण राय का पुत्र है. वह बालूघाट स्थित राजनारायण सिंह कॉलेज में इंटर का छात्र है. उसने बताया कि वह छपरा से अपने गांव लौट रहा था.
इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने उस पर फायरिंग की. एक गोली उसके पैर में लग गयी.उसने कहा कि वह गोली चलाने वाले को पहचानता है. उसने बाइक लूट की बात से इनकार किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >