बिहार : अवध-असम एक्सप्रेस से 800 कारतूसों के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ‘अवध असम एक्सप्रेस’ से एक व्यक्ति को शनिवार को गिरफ्तार कर उसके पास से 800 से अधिक जिंदा कारतूस बरामद कियेगये. मुजफ्फरपुर रेलवे अधीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि महफूज आलम उर्फ बबलू को मुजफ्फरपुर जंक्शन पर पुलिस के एक दल ने सुरक्षा जांच के […]

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ‘अवध असम एक्सप्रेस’ से एक व्यक्ति को शनिवार को गिरफ्तार कर उसके पास से 800 से अधिक जिंदा कारतूस बरामद कियेगये. मुजफ्फरपुर रेलवे अधीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि महफूज आलम उर्फ बबलू को मुजफ्फरपुर जंक्शन पर पुलिस के एक दल ने सुरक्षा जांच के दौरान ‘अवध असम एक्सप्रेस’ से गिरफ्तार किया.

रेलवे के एसपी ने बताया कि मुजफ्फरपुर के मुसहरी ब्लॉक के निवासी बबलू ने पुलिस को देख भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया. उसके बैग से 830 जिंदा कारतूस और 303 बोर पिस्तौल भी बरामद की गयी. उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच से प्रतीत होता है कि आरोपी अवैध हथियार एवं गोला बारूद की तस्करी करने वाले गिरोह का सदस्य है. विस्तृत जानकारी के लिए उससे पूछताछ जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >