स्वाधार गृह से गायब 11 में से एक महिला मिली

मुजफ्फरपुर : स्वाधार केंद्र से गायब एक महिला को मंगलवार की दोपहर नगर थाना इलाके के नयी बाजार से पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. यह महिला अपने पति के साथ घर से बरामद हुई है. इसके बाद सवाल उठा है कि शादीशुदा महिला का नाम स्वाधार गृह के रजिस्टर में कैसे दर्ज था. […]

मुजफ्फरपुर : स्वाधार केंद्र से गायब एक महिला को मंगलवार की दोपहर नगर थाना इलाके के नयी बाजार से पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. यह महिला अपने पति के साथ घर से बरामद हुई है. इसके बाद सवाल उठा है कि शादीशुदा महिला का नाम स्वाधार गृह के रजिस्टर में कैसे दर्ज था. बरामदगी के बाद पुलिस ने उसे बयान के लिए कोर्ट में प्रस्तुत किया. लेकिन, बयान नहीं हो सका. पुलिस उससे स्वाधार गृह के बारे में पूछताछ कर रही है. एसएसपी हरप्रीत कौर ने भी स्वाधार गृह से गायब एक महिला के बरामद होने की पुष्टि की है.
नौकरानी का कार्य कराता था ब्रजेश : बताया जाता है कि बरामद महिला ने पुलिस को ब्रजेश ठाकुर के संबंध में कई जानकारियां दी है. इसमें गृह में रहनेवाली महिलाओं से नौकरानी का कार्य कराये जाने की भी जानकारी देने की बात चर्चा में है. ब्रजेश महिलाओं को अपने संबंधियों के यहां भी नौकरानी बना कर भेजता था. स्वाधार गृह से 11 महिलाओं व चार बच्चों के गायब होने की बात सामने आने के बाद केस दर्ज किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >