पंखा टोली में शराब पार्टी करते चार युवक गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर : काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के पंखा टोली स्थित एक मकान में रविवार को शराब की पार्टी करते चार युवकों को पुलिस ने दबोच लिया. सभी के मुंह से शराब की बदबू आ रही थी. कमरे से शराब की खाली बोतल और ग्लास बरामद किया गया. थाने पर ब्रेथ एनालाइजर जांच में सभी युवकों के […]

मुजफ्फरपुर : काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के पंखा टोली स्थित एक मकान में रविवार को शराब की पार्टी करते चार युवकों को पुलिस ने दबोच लिया. सभी के मुंह से शराब की बदबू आ रही थी. कमरे से शराब की खाली बोतल और ग्लास बरामद किया गया. थाने पर ब्रेथ एनालाइजर जांच में सभी युवकों के शराब पीने की पुष्टि हुई.
इसके बाद मौके से धराये नया टोला के विकास कुमार, बैरिया के विकास शर्मा, औराई के उदय कुमार व मोतीझील के सन्नी कुमार के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया. थानेदार अरुण कुमार मंडल ने बताया कि गुप्त सूचना पर एएसआइ ललन झा ने छापेमारी कर सभी को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपितों को जेल भेजने की कवायद की जा रही है. उक्त मकान में आरोपित किराये पर कमरा लेकर रहता है. रविवार को सभी ने शराब की एक बोतल खरीद कर लायी थी और कमरा बंद कर पार्टी कर रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >