10 वर्षीय देवा कुमार संदिग्ध हालात में लापता, पुलिस जांच में जुटी

मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर से 10 वर्षीय देवा कुमार शाम को घर से अचानक लापता हो गया. परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. बच्चे के हुलिए और पहनावे की जानकारी साझा की गई है.

लापता छात्र अहियापुर: मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दादर कोल्हुआ पैगंबरपुर वार्ड संख्या 09 से 10 वर्षीय छात्र देवा कुमार संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है. घटना 18 सितंबर की शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है. बालक की मां सुमन देवी ने अहियापुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराकर अपने बेटे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है.

नींद से जागने के बाद बिना बताए निकला

परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, देवा शाम के समय घर में सोया हुआ था. नींद खुलने के बाद वह परिजनों को बिना कुछ बताए अचानक कहीं निकल गया. जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा, तो परिवार के लोगों ने आसपास और संभावित जगहों पर खोजबीन शुरू की. सभी नाते-रिश्तेदारों से संपर्क करने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी.

लापता छात्र का हुलिया और पहनावा

  • शारीरिक बनावट: बालक का कद लगभग 3.5 फीट है.
  • पहनावा: उसने गहरे रंग की हाफ टी-शर्ट और काई (ऑलिव ग्रीन) रंग की हाफ जींस पहन रखी है.

आवेदन मिलने के बाद अहियापुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ करने के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर बच्चे का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

ये भी पढ़ें: बीआरए बिहार विवि: तीन वर्षीय स्नातक के सभी पार्ट की होगी स्पेशल परीक्षा,प्रमोटेड छात्रों को रिजल्ट सुधार का मिलेगा मौका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन सिंह

चंदन सिंह बीते 12 सालों से क्राइम रिपोर्टिंग की दुनिया में सक्रिय हैं. 2016 से लगातार प्रभात खबर के साथ काम कर रहे हैं. इससे पहले दैनिक जागरण और भास्कर जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के लिये योगदान दे चुके हैं. क्राइम रिपोर्टिंग में इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म पर अधिक फोकस. पत्रकारिता में मास्टर्स की पढ़ाई की है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >