Muzaffarpur News: पेट्रोल लोड टैंकर पलटा, NH28 पर हुआ रिसाव, मौके पर मची अफरा-तफरी

Muzaffarpur News: जिले के सदर थाना क्षेत्र के शेरपुर आईओसीएल मोड़ के पास पेट्रोल से लोड टैंकर पलट गया. मौके पर अफरा तफरी मच गई. सड़क पर पेट्रोल का रिसाव भी होने लगा. जानिए पूरी घटना…

Muzaffarpur News: जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है. पेट्रोल लोड टैंकर बिजली ट्रांसफार्मर के पास पलट गया. टैंकर के पलटने से पेट्रोल का रिसाव होने लगा. इसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई. हादसे की वजह से नेशनल हाईवे 28 पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई. हादसा सदर थाना क्षेत्र के शेरपुर आईओसीएल मोड़ के पास का है, जहां शेरपुर स्थित आईओसीएल से एक टैंकर पेट्रोल लोड कर निकला और 500 मीटर की दूरी पर NH28 किनारे लगे बिजली ट्रांसफार्मर के पास पलट गई. मामले की जानकारी सदर थाना को दी गई. सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. इसके बाद पलटे हुए पेट्रोल टैंकर को उठा कर वहां से हटाया गया. 

फायर ब्रिगेड को भी दी गई थी सूचना 

घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को भी दी गई थी. अग्निशमन विभाग के अधिकारी खुर्शीद आलम ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सदर थानाक्षेत्र के शेरपुर मोड़ के पास पेट्रोल से भरा टैंकर पलट गया है, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे. तब तक टैंकर को मौके से उठा लिया गया था. हालांकि, सब कुछ सामान्य हो गया है. किसी भी तरह की क्षति की जानकारी अभी तक नहीं मिली है. 

जिले में डेंगू की संख्या में वृद्धि

इधर, जिले में डेंगू के मामले में लगातार बढ़त देखने को मिल रही है. बीते दिनों में एक दर्जन से अधिक मामले सामने आए हैं. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है. सिविल सर्जन ने सभी प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. जिले में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 334 के पार कर गई है. ठंड बढ़ने के साथ साथ जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या भी बढ़ी है. बीते दो दिनों में 12 नए मामले सामने आए हैं. मुशहरी, कांटी और मीनापुर प्रखंड में सबसे अधिक मामले सामने आए हैं. शहरी क्षेत्रों में भी डेंगू ने अपना पांव पसार लिया है. सभी MOIC को निर्देश दिया गया है कि जिन क्षेत्रों में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं उन क्षेत्रों में फॉगिंग के काम में तेजी लाई जाए. 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >