Bihar News: मुजफ्फरपुर के डिप्टी कलेक्टर की उत्तराखंड में मौत, परिजनों में पसरा मातम

Bihar News: सीनियर डिप्टी कलेक्टर विवेक की मौत की सूचना पुलिस ने उनके परिजनों को दे दी है. विवेक की मौत के बारे में जानने के बाद उनके आवास पर शोक पसरा हुआ है. जबकि परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है.

Bihar news: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, जिले में सीनियर डिप्टी कलेक्टर के पद पर तैनात अधिकारी विवेक कुमार की मौत उत्तराखंड के चमोली में हो गयी. जानकारी के मुताबिक विवेक कुमार की मौत हार्ट अटैक से हुई है. विवेक पटना के रहने वाले थे.

शैक्षणिक भ्रमण के लिए उत्तराखंड पहुंचे थे विवेक

जानकारी के मुताबिक बिहार कैडर के एक पीसीएस अधिकारी विवेक कुमार ट्रेकिंग करने के लिए उत्तराखंड के चमोली जिले के देवाल विकासखंड के घेस बागजी बुग्याल पहुंचे हुए थे. इसी दौरान उनको अचानक सीने में तेज दर्द हुई. जिसके बाद उनकी मौत हो गयी. विवेक की मौत के बाद उत्तराखंड पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए कर्णप्रयाग भेज दिया.

नाश्ता करने के बाद बिगड़ी तबियत

बताया जा रहा है कि बिहार कैडर के 71 पीसीएस ऑफिसर उत्तराखंड में शैक्षणिक भ्रमण के लिए आए हुए थे. बीते सोमवार को विवेक और उनके साथी घेस से बागजी बुग्याल गए. यहां पर विवेक और उनके साथियों ने रात्रि विश्राम किया. सुबह में नाश्ता करने के बाद अचानक विवेक की तबीयत खराब हो गयी. जिसके बाद स्थानीय गाइड घोड़े-खच्चरों की मदद से विवेक को किसी तरह घेस लेकर आए. यहां से विवेक को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र देवाल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने विवेक को मृत घोषित कर दिया.

परिजनों में पसरा मातम

सीनियर डिप्टी कलेक्टर विवेक की मौत की सूचना पुलिस ने उनके परिजनों को दे दी है. विवेक की मौत के बारे में जानने के बाद उनके आवास पर शोक पसरा हुआ है. जबकि परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है.सीएस ऑफिसर विवेक कुमार पटना के रहने वाले थे. इस समय वे सीनियर डिप्टी कलेक्टर मुजफ्फरपुर में तैनात थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >