ब्रज की होली में मुस्लिमों की एंट्री पर मथुरा के संतों ने बैन करने की मांग की है. उनके इस मांग के समर्थन में अब बिहार के BJP विधायक हरिभूषण ठाकुर ने भी समर्थन किया है. बजट सत्र में शामिल होने के लिए विधानसभा पहुंचे ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि निश्चित रूप से जो हमारी संस्कृति को नहीं मानते हैं, उन्हें ऐसे आयोजनों पर जाने से रोका जाना चाहिए.
रंग लगाने पर अल्लाह दंड देगा: BJP विधायक
मथुरा के संतों की मांग का समर्थन करते हुए ठाकुर ने कहा कि जिनके मदरसों में पढ़ाया जाता है कि चेहरे पर रंग लग जाने से अल्लाह दंड देगा, उन्हें रंगों के त्योहार में नहीं जाना चाहिए. जब वे हमारे देवी-देवता को नहीं मानते हैं, हमसे बैर रखते हैं, तो ऐसे किसी भी आयोजन में जहां सनातन संस्कृति का उत्सव हो, वहां मुस्लिमों को नहीं जाना चाहिए. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उनके भी पूर्वज हिन्दू ही थे.
मथुरा में धूमधाम से मनाई जाती है होली
बता दें कि मथुरा में होली धूमधाम से मनाई जाती है. इस बीच मथुरा के संतों ने एक सुर में इस समारोह में मुस्लिमों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है. मथुरा के संतों का कहना है कि ब्रज की होली देखने देश-दुनिया से लोग मथुरा आते हैं. होली पर ब्रज में मुस्लिमों की एंट्री बैन होनी चाहिए. होली पर मुस्लिमों का क्या काम है? ब्रज में प्रयाग जैसा कानून लागू रहेगा. मुस्लिम होली में नहीं आने चाहिए. ब्रज की होली कई दिन पहले शुरू हो जाती है, उमंग और जोश यहां पर एक अलग ही स्तर पर देखने को मिलता है. यहां पर दूर-दूर से लोग होली खेलने के लिए आते हैं. इसकी शुरुआत राधा की जन्मस्थली बरसाना से होती है. बरसाने की लठमार होली भगवान कृष्ण के काल में उनके द्वारा की जाने वाली लीलाओं का एक हिस्सा माना जाता है.
इसे भी पढ़ें: बिहार के इस शहर को सरकार ने दिया 1243 करोड़ का सौगात, सकरी नदी पर बनेगा पुल