प्रभावी लेखन और संचार समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का सशक्त माध्यम : डीएम

जीविका के तत्वावधान में सोमवार को संग्रहालय सभागार में ज्ञान प्रबंधन एवं संचार विषय पर जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया.

जीविका का ज्ञान प्रबंधन एवं संचार पर हुआ कार्यशाला का आयोजन

मुंगेर. जीविका के तत्वावधान में सोमवार को संग्रहालय सभागार में ज्ञान प्रबंधन एवं संचार विषय पर जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. उसका उद्घाटन जिलाधिकारी निखिल धनराज, आरक्षी अधीक्षक इमरान मसूद एवं जिला परियोजना प्रबंधक अमित कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रभावी लेखन और संचार समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का सशक्त माध्यम है. जीविका द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों को व्यापक स्तर पर प्रसारित कर अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जा सकता है. उन्होंने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे अपने अनुभवों और सफलताओं को समाज के सामने लाने में सक्रिय भूमिका निभाएं. जिला परियोजना प्रबंधक ने कहा कि मुंगेर बिहार का ऐसा जिला बन चुका है, जहां सभी संकुल संघों का कोऑपरेटिव सोसाइटी के अंतर्गत पंजीकरण पूर्ण हो चुका है. आगे इन समूहों को स्वरोजगार एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किये जायेंगे. प्रबंधक संचार रवि कुमार ने बताया कि किस प्रकार ग्रामीण स्तर पर किए जा रहे कार्यों को प्रभावी संचार माध्यमों के जरिए आमजन तक पहुंचाया जा रहा है. कार्यक्रम के दौरान कोऑपरेटिव सोसाइटी के तहत पंजीकृत जिले के 12 संकुल संघों को जिलाधिकारी ने प्रमाण पत्र सौंपा. मौके पर जीविका के कार्यालय सहायक रंजन कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >