मैट्रिक और इंटर के टॉपर्स सहित टॉप-10 विद्यार्थियों को डीएम ने किया सम्मानित

जिले में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के जिला टॉपर सहित टॉप-10 छात्र-छात्राओं को सोमवार को जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर ने मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

मुंगेर. जिले में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के जिला टॉपर सहित टॉप-10 छात्र-छात्राओं को सोमवार को जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर ने मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. साथ ही सभी छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनायें दी. मौके पर पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद, उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी कुणाल गौरव सहित अन्य मौजूद थे. जिलाधिकारी ने बताया कि जिले के लिए हर्ष की बात है कि मुंगेर जिले के छात्र-छात्राओं ने मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा बेहतरीन प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है. इसके लिए सभी छात्राएं एवं उनके अभिभावक बधाई के पात्र हैं. उन्होंने कहा कि लड़कियों का परीक्षा परिणाम इस बात का प्रमाण है की वो शिक्षित समाज के निर्माण के लिए खुद को सशक्त बना रहीं हैं. सरकार ने भी बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का जो संकल्प लिया है, उसमें आप सभी अभिभावक को भी इसी तरह आगे बढ़कर अपने बच्चों में बिना किसी भेदभाव के उन्हें शिक्षित करना होगा. उन्होंने सभी बच्चों से कुछ प्रश्न भी पूछे. इस दौरान जिलाधिकारी ने मैट्रिक में टॉपर उच्च विद्यालय मंझगायं की राखी कुमारी, उच्च विद्यालय लोहची के ऋतिक कुमार, गांधी उच्च विद्यालय के लोकेश भारद्वाज के साथ टॉप-10 में शामिल शांभवी कुमारी, श्वेता कुमारी, सोनाली प्रिया, प्रीति कुमारी, मोनाली कुमारी, श्यामा कुमारी, प्रिया कुमारी तथा कोमल कुमारी को सम्मानित किया, जबकि इंटरमीडिएट के कला संकाय में टॉपर चंद्रशेखर सिंह बालिका उच्च विद्यालय की खुशी पाण्डेय, उत्क्रमित उच्च विद्यालय शाहजहां प्रवीण, उत्क्रमित उच्च विद्यालय रामपुर की नाज खातून, उत्क्रमित उच्च विद्यालय रामपुर की कहकशां प्रवीण के साथ वाणिज्य संकाय में टॉपर टाउन उच्च विद्यालय-2 के पंकज कुमार, रिया कुमारी केशरी, आरडीएसवाइ कॉलेज की रितिका कुमारी, विज्ञान संकाय में टॉपर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हेमजापुर की साक्षी कुमारी, गवर्नमेंट इंटर कॉलेज मुंगेर के सिद्धांत कुमार तथा उच्च विद्यालय चंदनपुरा जमालपुर के सागर कुमार को सम्मानित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANA GAURI SHAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >