मुंगेर. बिहार प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच की 38वीं प्रांतीय सभा सह लघु अधिवेशन शक्ति 2026 का आयोजन मुंगेर शाखा के तत्वावधान में भगत सिंह चौक स्थित शगुन गार्डन में हुई. जिसमें बिहार की विभिन्न शाखाओं से 100 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया. इस अधिवेशन में आगामी कार्यक्रमों, सामाजिक कार्यों और संगठन को मजबूत पर गहन चर्चा हुई. अधिवेशन की शुरुआत आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ हुई. प्रातः काल बाहर से आए सदस्यों ने विश्व प्रसिद्ध मुंगेर योग आश्रम का भ्रमण किया. जिसके बाद शगुन गार्डन में आयोजित अधिवेशन का उद्घाटन मेयर कुमकुम देवी, प्रांतीय अध्यक्ष अश्वनी खटोड़, निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप सिंघी, पूर्व अध्यक्ष आकाश अग्रवाल एवं प्रशांत खंडेलिया, महामंत्री निखिल चिरानिया, संजय जालान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. प्रांतीय अध्यक्ष ने संगठन के बीते वर्ष के कार्यों की समीक्षा की. प्रांतीय महामंत्री एक वर्ष में शाखाओं द्वारा किए गए सेवा कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट पेश किया, जबकि प्रांतीय कोषाध्यक्ष रेशु चौधरी ने वर्ष 2025-26 के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया. राष्ट्रीय संयोजक सूरज जालान, उज्जवल तुलस्यान और पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमित चमरिया ने बिहार प्रांत के सेवा कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की और युवाओं को समाज सेवा के प्रति निरंतर समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया. अधिवेशन के विशेष सत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली शाखाओं और पदाधिकारियों को पुरस्कृत किया गया. सर्वश्रेष्ठ शाखा में बेतिया, त्रिवेणीगंज एवं किशनगंज रही. शरद कानोड़िया, राजीव टिबरेवाल एवं निशांत गोयल को सम्मानित किया गया. सर्वश्रेष्ठ संयोजक के लिए राहुल सर्राफ तथा सह-संयोजक के रूप में सोनू केजरीवाल व प्रीति टेकरीवाल को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया. सायंकाल सत्र में बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया. अधिवेशन संगठन में नयी ऊर्जा, एकता और सेवा भावना का संचार करते हुए सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. मुंगेर विधायक कुमार प्रणय कार्यक्रम में पहुंच कर युवा सदस्यों में एक नई ऊर्जा के साथ समाज के प्रति कार्यों को करने के लिए प्रेरित किया. मौके पर मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष रॉबिन मोदी, सचिव अंकित जालान, कार्यक्रम संयोजक अजय अग्रवाल, विकास सराफ, संजय जालान, विकास जालान, पुनीत मोदी, वैभव सर्राफ, मुकेश सर्राफ सहित अन्य मौजूद थे.
मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अधिवेशन में सामाजिक कार्यों और संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा
बिहार प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच की 38वीं प्रांतीय सभा सह लघु अधिवेशन शक्ति 2026 का आयोजन मुंगेर शाखा के तत्वावधान में भगत सिंह चौक स्थित शगुन गार्डन में हुई.
