ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव चाहती हैं महिलाएं

रोजगार के अवसर पर कर रहीं केंद्रित

हवेली खड़गपुर/ बरियारपुर.

गांव के विकास एवं महिला सशक्तीकरण की दिशा में सरकार की पहल संवाद कार्यक्रम में महिलाएं बढ़-चढ़ कर हिस्सेदारी निभा रही हैं. महिलाएं समाज के आर्थिक उत्थान एवं रोजगार के अवसर पर विशेष रूप से केंद्रित कर रही हैं. ताकि ग्रामीण स्तर पर युवाओं को रोजगार के अवसर मिले. उक्त बातें गुरुवार को खड़गपुर एवं बरियारपुर में आयोजित संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने अपनी आकांक्षा व अनुभव को साझा करते हुए कही.

हवेली खड़गपुर.

आस्था एवं सफर जीविका महिला ग्राम संगठन बढौना व गोबड्डा में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. संवाद में दोनों ग्राम संगठन के क्षेत्रों से सैकड़ों महिलाएं शामिल हुई. संवाद में बढ़ौना की सुनीता देवी ने आकांक्षा व्यक्त की कि प्रखंड मुख्यालय में एक स्नातक स्तरीय कॉलेज की व्यवस्था हो, जिससे लड़के-लड़कियों को पढ़ने के लिए दूर नहीं जाना पड़े. कंचन देवी ने कहा कि जीविका समूह से ऋण के ब्याज दर में कमी हो और वृद्धा पेंशन व विधवा पेंशन की राशि में बढ़ोतरी की जाये. कार्यक्रम को सफल बनाने में बीपीएम अंजु कुमारी, क्षेत्रीय समन्वयक राम कृष्ण अवतार, सामुदायिक समन्वयक बबीता कुमारी, रश्मि कुमारी, नवरतन कुमारी, कंचन कुमारी सहित ग्रामीण संगठन की महिलाएं सक्रिय भूमिका निभायी.

बरियारपुर.

साधना जीविका महिला ग्राम संगठन कुमारपुर की ओर से मध्य विद्यालय महदेवा के प्रांगण में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. संवाद में लगभग 200 जीविका दीदियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी. जीविका मित्र सुनीता देवी ने कहा कि वे 2015 से समूह की दीदी के लिए कार्य कर रही है. जीविका से जुड़ने वाली दीदी आवश्यकता अनुसार समूह से ऋण दिया जाता है. जीविका मित्र काजल कुमारी ने कहा कि वे 9 समूहों में लेखांकन का कार्य कर रही है. इस ग्राम संगठन के समूहों से कुल 240 परिवार जुड़े हुए हैं. वहीं महिलाओं को संवाद रथ के माध्यम से सरकार के विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी और महिलाओं की आकांक्षा के अनुसार स्थानीय स्तर पर रोजगार का सृजन करने पर बल दिया गया. महिलाओं ने वृद्धा पेंशन और विधवा पेंशन की राशि में वृद्धि, कुशल युवा कार्यक्रम के तहत शिक्षित बेरोजगार को कौशल कला का प्रशिक्षण देने की बात कहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >