तारापुर. तारापुर थाना क्षेत्र के पढ़भारा गांव की एक महिला ने शुक्रवार को कीटनाशक दवा खाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली. वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, जबकि फोरेंसिंक टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गयी. जानकारी के अनुसार, पढ़भारा गांव के दीपक दास की 30 वर्षीय पत्नी राधा देवी ने गुरुवार की रात्रि कीटनाशक दवा का सेवन कर ली. इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. तब उसके पति ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर लाया. जहां मौजूद चिकित्सक डॉ केशव कुमार निराला ने महिला का प्राथमिक उपचार किया और उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया, लेकिन भागलपुर ले जाने के क्रम में रास्ते में ही राधा देवी की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही तारापुर थानाध्यक्ष राज कुमार अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली. वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया. इस संबंध में पति दीपक दास ने बताया कि हम ठेला चलाकर पूरे परिवार का जीवन-यापन करते हैं. हम तारापुर बाजार में थे. तभी सूचना मिली कि मेरी पत्नी ने कीटनाशक दवा का सेवन कर ली है और उसे उल्टी हो रही है. महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. मृतका को पांच पुत्री व एक पुत्र है. इधर, थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरक्षण किया और साक्ष्य एकत्रित किया.
कीटनाशक दवा के सेवन से महिला की मौत, परिजनों में कोहराम
तारापुर थाना क्षेत्र के पढ़भारा गांव की एक महिला ने शुक्रवार को कीटनाशक दवा खाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली.
