भगदड़ व भीड़ नियंत्रण के दौरान बचाव से अवगत हुए स्वयंसेवक

मुंगेर विश्वविद्यालय एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण के छठे दिन रविवार को भगदड़ या भीड़ नियंत्रण, पर्व त्योहार, नदी तालाब की भीड़ में खतरे व सावधानियाें से स्वंयसेवक अवगत हुए.

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण के छठे दिन रविवार को भगदड़ या भीड़ नियंत्रण, पर्व त्योहार, नदी तालाब की भीड़ में खतरे व सावधानियाें से स्वंयसेवक अवगत हुए. छठे दिन पूर्वाह्न 7 बजे आरडी एंड डीजे कॉलेज कैंपस में पीटी अभिजीत राज के नेतृत्व में कराया गया. वहीं बौद्धिक सत्र में रिसोर्स के रूप में मुंगेर विश्वविद्यालय के सीनेटर विक्की आनंद को आमंत्रित किया गया. उन्होंने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के बारे में बताया, जबकि दूसरे रिसोर्स पर्सन के रूप में एमयू के पूर्व परीक्षा नियंत्रक प्रो अमर कुमार ने विभिन्न उदाहरण के माध्यम से जीवन का अनुभव साझा करते हुए युवाओं को भविष्य के लिए तैयार रहने के लिए प्रेरित किया. इसके बाद पीपीटी के माध्यम से भगदड़ या भीड़ नियंत्रण, पर्व त्योहार, नदी तालाब की भीड़ में खतरे व सावधानियां, गांव में किए जाने वाले जागरूकता कार्यक्रम, मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम की जानकारी दी गई. सर्प दंश प्रबंधन, सर्प की पहचान, सांप काटने के कारण, विभिन्न सांपों की प्राण घातक क्षमता, एवीएस, अस्पताल पूर्व चिकित्सा, ब्लड कंट्रोल तथा स्प्लिटिंग का अभ्यास, सीपीआर का अभ्यास कराया गया. अंत में प्रश्नोत्तरी आयोजन किया गया. वहीं बीआरएम कॉलेज के डॉ मृत्युंजय मिश्रा के नेतृत्व में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rana gauri shan

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >