केस वापस लिये जाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

खड़गपुर थाना क्षेत्र के मुलुकटांड गांव में शनिवार को केस वापस लिये जाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई.

हवेली खड़गपुर. खड़गपुर थाना क्षेत्र के मुलुकटांड गांव में शनिवार को केस वापस लिये जाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. इस घटना में एक पक्ष से मुलुकटांड गांव निवासी मनोज मंडल की पत्नी गायत्री देवी, चंद्रिका मंडल की पत्नी रामलता देवी तथा दूसरे पक्ष से दीपक तांती की पत्नी रेनू देवी एवं बबलू तांती की बेटी खुशी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के संबंध में घायल गायत्री देवी ने बताया कि गांव के दीपक तांती, बबलू तांती के साथ हमलोगों का दो साल से केस चल रहा है. ये लोग हमेशा केस उठाने को लेकर दबाव बनाते रहते हैं. शनिवार को जब मेरी बेटी शबनम स्कूल से घर लौट रही थी तो उसके साथ इन लोगों ने मारपीट की. जब हमलोग पूछने गये तो बबलू तांती, दीपक तांती, रेनू देवी, गुनगुन देवी, खुशी कुमारी तथा आनंद कुमार ने हमलोगों को लाठी-डंडे से मारकर घायल कर दिया. वहीं दूसरी ओर घायल रेनू देवी ने बताया कि गायत्री देवी ने हमलोगों को झूठे केस में फंसा दिया है और हमेशा गाली-गलौज करती है. निलेश कुमार, गायत्री देवी, संगीता देवी, रामलता देवी, बित्तन मंडल, राधा देवी सभी एकजुट होकर मेरे घर आए और हम लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया. परिजनों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड़गपुर में भर्ती कराया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >