– शिवोत्तर जमीन बनता जा रहा बड़ा विवाद का कारण, प्रशासनिक हस्तक्षेप की जरूरत
– न्यायालय में लंबित है मामला, एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लगाया जबरन कब्जा का आरोप
मुंगेर.
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हसनपुर मौजा में शिवोत्तर जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से तनाव कि स्थिति बनी है. शनिवार को एक पक्ष ने ट्रैक्टर चलवा कर पौने दो बीघा में लगे मकई फसल को नष्ट कर दिया, वहीं दूसरा पक्ष वहां पहुंच कर विरोध किया. थाना पुलिस भी वहां पहुंची. जिसके बाद मामला तो शांत हो गया, लेकिन इसे लेकर दो पक्षों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. बताया जाता है कि नंदलालपुर से कुछ लोग ट्रैक्टर के साथ खेत पर पहुंचे. खेत में मकई का पौधा लगा हुआ था. उनलोगों ने खेत में ट्रैक्टर चलवा दिया. खेत में ट्रैक्टर चलने की सूचना मिलने पर दोनों पक्ष मौके पर पहुंच गए. जिसके बाद तनाव बढ़ गया. स्थिति विस्फोटक हो गयी. सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस भी पहुंची. कुछ देर दोनों पक्ष पुलिस के समक्ष वहां डटे रहे. लेकिन दूसरे पक्ष के आक्रोश को देखते हुए नंदलालपुर के लोग ट्रैक्टर सहित वहां से खिसक गये.
जबरन खेत का कब्जा का लगाया आरोप
रंजीत गोस्वामी व बलजीत गोस्वामी ने बताया कि हसनपुर चिकदह महादेव स्थान की करीब पौने दो बीघा जमीन है. जमीन का खतियान लखन लाल गोस्वामी के पूर्वजों के नाम दर्ज है और मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है. शनिवार को नंदलालपुर गांव के कमली यादव, श्याम यादव समेत करीब 50 लोग खेत पर पहुंचे और वहां लगी मकई की फसल को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया.
शिवोत्तर जमीन बनता जा रहा बड़ा विवाद का कारण
हमसपुर गांव के चिकदह बहियार में शिव मंदिर है. शिव मंदिर यानी शिवोत्तर जमीन वहां है. जिसकी देखभाल एक गोस्वामी परिवार लंबे समय से करते आ रहे है. लेकिन शिवोत्तर की जमीन इन दिनों विवाद का बड़ा कारण बनता जा रहा है. कुछ दिन पूर्व हसनपुर के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर कहा है कि मंदिर के उत्तर दिशा में स्थित जमीन शिवोत्तर की भूमि है, जिसे कुछ लोगों द्वारा जबरन कब्जा कर घेराबंदी की जा रही है.
कहते हैं थानाध्यक्ष
मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया कि जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद की सूचना पर पुलिस गयी थी. मामला को शांत करा दिया गया है. दोनों पक्षों को थाना पर अपना-अपना कागजात लेकर बुलाया गया है. पुलिस इस मामले पर नजर रखे हुए है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.