आज होगी बीएड पार्ट-1 व 2 के तीसरे दिन की परीक्षा

23 मई को बुद्ध पूर्णिमा का रहेगा अवकाश

मुंगेर . एमयू द्वारा 15 मई से सत्र 2023-25 बीएड पार्ट-1 तथा सत्र 2022-24 बीएड पार्ट-2 की परीक्षा चार केंद्रों पर आरंभ की गयी है. वहीं अबतक दोनों सत्रों के दो दिनों की परीक्षा ली गयी है. जबकि तीसरे दिन की परीक्षा मंगलवार को ली जायेगी. जिसमें प्रथम पाली में बीएड पार्ट-2 के सीसी-10 क्रियेटिंग एंड इनक्लूसिव स्कूल विषय की परीक्षा होगी. जबकि दूसरी पाली में बीएड पार्ट-1 के सीसी-3 लर्निंग एंड टीचिंग विषय की परीक्षा ली जायेगी.

——————————————————–

स्नातक सेमेस्टर-1 के लिए अबतक आये कुल 39,475 आवेदन

मुंगेर . एमयू द्वारा सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन के लिए आवेदन की तिथि को भी 31 मई तक विस्तारित कर दिया गया है. आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को 1000 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा. वहीं आवेदन के लिए विद्यार्थियों को मैट्रिक का प्रवेश पत्र, अंक पत्र व इंटर का प्रवेश पत्र व अंक पत्र की वेब कॉपी अपलोड करनी होगी. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 39,475 विद्यार्थी नामांकन को लेकर आवेदन कर चुके हैं. जिसमें कला संकाय में 34,392, विज्ञान संकाय में 4,774 तथा वाणिज्य संकाय में 309 विद्यार्थियों ने अबतक आवेदन किया है. इधर अंतिम तिथि के बाद विश्वविद्यालय द्वारा उक्त सत्र में नामांकन के लिए पहली मैरिट लिस्ट जारी की जायेगी. जिसके आधार पर चयनित विद्यार्थियों का नामांकन लिया जायेगा.

———————————————————–

23 मई को बुद्ध पूर्णिमा का रहेगा अवकाश

मुंगेर . राजभवन से स्वीकृत अवकाश कैलेंडर के अनुसार 23 मई को बुद्ध पूर्णिमा को लेकर एमयू मुख्यालय के कार्यालय व सभी कॉलेजों में अवकाश रहेगा. हलांकि इसके बाद 1 से 30 जून के बीच एमयू के कॉलेजों में ग्रीष्मावकाश को लेकर कक्षाओं का संचालन बंद रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >