लालदरवाजा फीडर में आज दो चरणों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

पहला चरण सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण अपराह्न 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है.

पोल शिफ्टिंग और मेंटेनेंस कार्य को लेकर बिजली विभाग ने जारी की सूचना

मुंगेर

शहर के लालदरवाजा फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को गुरुवार को कुछ घंटों तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा. बिजली विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार 11 केवी लालदरवाजा फीडर में पोल शिफ्टिंग एवं मेंटेनेंस कार्य किया जायेगा, जिसके कारण निर्धारित समय तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.

विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल मुंगेर के सहायक अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि यह कार्य गुरुवार 28 मई को दो चरणों में किया जाएगा. पहला चरण सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण अपराह्न 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है. इस दौरान लालदरवाजा फीडर से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. जिन इलाकों में बिजली बाधित रहेगी उनमें लालदरवाजा, वसंत विहार कॉलोनी, शेरपुर, दलहट्टा, गंगानगर और वीर कुंवर सिंह कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्र शामिल हैं.

उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति सामान्य कर दी जायेगी. विभाग ने असुविधा के लिए खेद भी जताया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINOD RAO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >