स्नातक पार्ट-3 के परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि आज

15 और 16 मई को 100 रूपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया गया है.

मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय के सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-3 में नामांकित विद्यार्थियों के लिये 7 मई से परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया आरंभ की है. जिसमें 14 मई तक विद्यार्थियों को बिना विलंब शुल्क परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया गया था. जबकि 15 और 16 मई को 100 रूपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि शुक्रवार को समाप्त हो जायेगी. परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि स्नातक पार्ट-3 में नामांकित विद्यार्थियों के लिये 7 मई से पोर्टल खोला गया है. जिसमें 15 और 16 मई को 100 रूपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया गया है. इस दौरान वैसे विद्यार्थी, जो अबतक किसी कारणवश परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाये हैं. वैसे विद्यार्थी 100 रूपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. उन्होंने बताया कि परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 15,178 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. जिसमें कला संकाय में 13,340, विज्ञान संकाय में 1,612 तथा वाणिज्य संकाय में 226 विद्यार्थियों ने अबतक परीक्षा फॉर्म भरा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >