मुंगेर. एमयू ने अपने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-3 में नामांकित विद्यार्थियों के लिये 7 मई से परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया आरंभ की है. जिसमें अबतक कुल 1193 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. परीक्षा नियंत्रक प्रो अमर कुमार ने बताया कि स्नातक पार्ट-3 में नामांकित विद्यार्थियों के लिये 7 मई से पोर्टल खोला गया है. इसमें विद्यार्थियों को 14 मई तक बिना विलंब शुल्क परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया गया है. जबकि 15 और 16 मई को 100 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि बिना विलंब शुल्क 500 तथा विलंब शुल्क के साथ 600 रुपये का शुल्क विद्यार्थियों को भरना होगा, जबकि परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. इधर, उक्त सत्र में अबतक कुल 1193 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. इसमें कला संकाय में 996, विज्ञान संकाय में 173 तथा वाणिज्य संकाय में 24 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है.
————–कल होगी बीएड पार्ट-1 के अंतिम दिन की परीक्षा
मुंगेर. एमयू ने 3 मई से अपने सत्र 2024-26 बीएड पार्ट-1 तथा सत्र 2023-25 बीएड पार्ट-2 की परीक्षा 5 केंद्रों पर आरंभ की है. जिसके अंतिम दिन की परीक्षा मंगलवार 13 मई को एक पाली में होगी. जिसमें बीएड पार्ट-1 के सी-7 (ए) पेडोलॉजी ऑफ स्कूल सब्जेक्ट-1 विषय की परीक्षा ली जायेगी.आज बदं रहेंगे एमयू व कॉलेज
मुंगेर. एमयू के कार्यालय व सभी कॉलेज सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा अवकाश को लेकर बंद रहेंगे. बता दें कि रविवार को साप्ताहिक अवकाश को लेकर एमयू मुख्यालय व कॉलेज बंद रहे. जबकि राजभवन से स्वीकृत अवकाश कैलेंडर के अनुसार 12 मई सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा अवकाश को लेकर विश्वविद्यालय के कार्यालय व कॉलेज बंद रहेंगे. जिसके बाद 13 मई मंगलवार से एमयू मुख्यालय के कार्यालय व कॉलेज खुलेंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
