Munger News : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने तीन लोगों को कुचला, मौके पर ही मौत

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को कुचल दिया, जिनकी मौके पर ही मौत हो गयी.

मुंगेर से वीरेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट Munger : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तेलिया तालाब के समीप मंगलवार की दोपहर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को कुचल दिया, जिनकी मौके पर ही मौत हो गयी. स्कॉर्पियो चालक एवं उस पर सवार सभी लोग स्कॉर्पियो छोड़कर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह मौके पर पहुंचे, थाना अध्यक्ष ने बताया कि इस दुर्घटना में तीनों लोगों की स्पॉट डेथ हो गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Md. tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >