तारापुर : हरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन शराबी को गिरफ्तार किया है. हरपुर थानाध्यक्ष सत्यम कुमार ने बताया कि गुरुवार की सुबह सूचना मिली कि कलई गांव में एक व्यक्ति शराब पीकर हंगामा कर रहा है. इसी सूचना पर गश्ती कर रहे एएसआई धर्मेंद्र पासवान को कलई गांव भेजा गया. जहां ग्रामीण राहुल कुमार नशे में गाली-गलौज करते हुए हिरासत में लिया गया. ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने पर शराब सेवन की पुष्टि हुई. इसके अलावा बुधवार की रात मालचक गांव में भी गश्ती दल के एएसआई बबलू मरांडी ने शराब पी रहे पप्पू दास तथा धर्मवीर दास को हिरासत में लिया. दोनों को भी अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने शराब पीने की पुष्टि की. जिसके बाद तीनों गिरफ्तार शराबी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
तीन शराबी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तीन शराबी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
