अस्पताल से नल चोरी मामले में चोर गिरफ्तार

अस्पताल से नल चोरी मामले में चोर गिरफ्तार

मुंगेर. मॉडल सदर अस्पताल में लगे नल से स्टील की टोटी चोरी करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को दो चोर पूरबसराय निवासी गोपाल देव तांती का पुत्र सुजल कुमार व शादीपुर निवासी योगेंद्र राम का पुत्र गौरव कुमार शामिल को गिरफ्तार किया था. इसके पास से 10 चोरी का टोटी भी बरामद हुआ था. बुधवार को कोतवाली थाना पुलिस ने छापेमारी कर फरार एक अन्य चोर पूरबसराय निवासी जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष राजीव तिवारी ने बताया कि तीनों चोरों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAVIKANT SINGH

RAVIKANT SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >