एक रात दो स्थानों पर हुई चोरी, सीसीटी में कैद हुई वारदात

एक रात दो स्थानों पर हुई चोरी, सीसीटी में कैद हुई वारदात

हवेली खड़गपुर. पुलिस अधीक्षक के जनंसवाद एवं डायल 112 पुलिस की पेट्रोलिंग के बावजूद चोर बेखौफ अंदाज में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं. रविवार की देर रात खड़गपुर-बरियारपुर मुख्य मार्ग में क्यू मैक्स पब्लिक स्कूल के समीप एक दुकान व चांदबली स्थान स्थित एक घर में चोरों ने लाखों रुपये के समानों की चोरी कर ली. चोरी की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गयी. बताया जाता है कि नगर के क्यू मैक्स पब्लिक स्कूल के समीप दरियापुर मंदिर टोला निवासी रवि कुमार रंजन का वर्मा इंटरप्राइजेज के नाम से दुकान है. देर रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर करीब 90 हजार रुपये के समान व 17 हजार रुपये नकदी की चोरी कर ली. इसकी जानकारी दुकानदार रवि रंजन को तब मिली, जब वह सोमवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचा. उसने घटना की जानकारी खड़गपुर पुलिस को दी व आवेदन देकर अज्ञात चोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी. इसी मार्ग में चांदबली स्थान के समीप सुनील कुमार के घर का ताला तोड़कर चोरों ने डीजे मशीन का फुल सेट चुरा लिया. सुनील के अनुसार चोरों ने लगभग दो लाख के समान की चोरी की है. हालांकि सुनील कुमार बारी के घर में लगे सीसीटीवी में चोरी की गतिविधि कैद हो गयी है. इस मामले में भी पीड़ित सुनील कुमार ने खड़गपुर पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की. इधर पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोरी की घटना में शामिल चोरों की पहचान में जुटी है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया की दो जगह चोरी की घटना हुई है. मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >