जेल से निकले आरोपियों ने दी धमकी तो युवक ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

एसपी सैयद इमरान मसूद ने नयारामनगर थाना पुलिस को आवेदन पर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया

मुंगेर. नया रामनगर थाना क्षेत्र के भागीचक गांव निवासी कुंदन कुमार मंडल ने जेल से बाहर निकले आरोपियों पर मारपीट, धमकी और केस उठाने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है. वह गुरुवार को पत्नी, बच्चे और भाईयों के साथ पुलिस कार्यालय पहुंचे थे. उन्होंने एसपी से मिलकर बताया कि संदलपुर स्थित एक इंश्योरेंस कंपनी में गार्ड की नौकरी करता है. पिछले साल रामनगर में गोलीबारी हो रही थी. जिसमें एक गोली उसे भी लगी थी. इसे लेकर उसके आवेदन पर नयारामनगर थाना में कांड सख्या 37/25 दर्ज है. जिसमें संतोष यादव गिरफ्तार होकर जेल गया था. वह जमानत पर जेल से बाहर निकला है. 20 मई 2026 की शाम जब वह ड्यूटी से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान भागीचक कुआं के संतोष यादव अपने लोगों के साथ उसे रोका और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और केस उठाने का दबाव बनाया. विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी. उन्होंने आशंका जताई है कि उसके साथ या उसके परिवार के किसी सदस्य के साथ बड़ी घटना हो सकती है. एसपी सैयद इमरान मसूद ने नयारामनगर थाना पुलिस को आवेदन पर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >