सड़क हादसे में जख्मी महिला की इलाज के दौरान मौत

सड़क हादसे में जख्मी महिला की इलाज के दौरान मौत

भागलपुर/मुंगेर . मुंगेर जिले के नवागाछी थाना क्षेत्र के रामदेहरी गांव निवासी महेशवर मंडल की पत्नी कविता देवी, जो सड़क हादसे में घायल हो गयी थी, इलाज के दौरान सोमवार की सुबह करीब पौने 10 बजे उसकी मौत हो गयी. हादसे के बाद कविता देवी को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) ले जाया गया था. मायागंज के बरारी थाने ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया. इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया. उनके बेटे कुश कुमार ने पुलिस को बताया कि मां सोमवार की सुबह मंदिर गयी थी. मंदिर से लौटते समय नवागाछी की ओर आ रही एक अज्ञात गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rishabh mishra

ऋषव मिश्रा कृष्णा प्रिंट माध्यम में पिछले 22 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. फिल्म, शिक्षा और गीत लेखन में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >