सदर अस्पताल को मिले एक जनरल सर्जन, मिलेगी ऑपरेशन की सुविधा

बिना सर्जन के चल रहे मुंगेर सदर अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों के लिए सरकार ने बड़ी राहत दी है

मुंगेर. बिना सर्जन के चल रहे मुंगेर सदर अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों के लिए सरकार ने बड़ी राहत दी है. सरकार ने सदर अस्पताल में एक जनरल सर्जन की नियुक्ति की है. जिससे अब सदर अस्पताल में मरीजों को ऑपरेशन की सुविधा मिल सकेगी. बता दें कि प्रभात खबर ने अपने 10 मार्च के अंक में सदर अस्पताल में सर्जन की कमी के कारण मॉडल अस्पताल में बने अत्याधुनिक सुविधाओं वाले ऑपरेशन कक्ष का लाभ मरीजों को नहीं मिलने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित किया था. इस बीच अब सरकार ने मुंगेर सदर अस्पताल के लिए जनरल सर्जन के रूप में डॉ मो मुख्तार नवेद की नियुक्ति कर दी है. सिविल सर्जन डॉ राजू ने बताया कि विभाग द्वारा मुंगेर सदर अस्पताल में जनरल सर्जन के रूप में डॉ मो मुख्तार नवेद की नियुक्ति की है. जिनके द्वारा योगदान देने के बाद उनकी ड्यूटी सदर अस्पताल में लगायी जायेगी. जिससे मरीजों को ऑपरेशन की सुविधा मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >