महादलित टोले की शौचालय गंदगी से भरी, कई वर्षाें से नहीं हुई सफाई

छत के ऊपरी टंकी रखी टंकी से पानी टपकने लगा है.

असरगंज प्रखंड के अमैया पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-03 में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत महादलित टोले में सामुदायिक शौचालय का निर्माण तो कराया गया. लेकिन बीते कई वर्षों से रखखराव एवं सफाई नहीं होने से बद से बदतर स्थिति हो गई है. जिसके कारण महादलित शौचालय में शौच त्यागने के बजाय खुले में शौच करना ज्यादा उचित समझते हैं. महादलितों की मानें तो सामुदायिक शौचालय निर्माण के बाद से आजतक रखरखाव तक नहीं किया गया. हम गरीब महादलितों के उपर शौचालय को छोड़ दिया गया जो अब जीर्ण-शीर्ण हो गया है और पूरी तरह गंदगी से पट चुका है. छत के ऊपरी टंकी रखी टंकी से पानी टपकने लगा है. जिसके कारण यहां के महादलित परिवार खुले में शौच जाने को मजबूर हैं. सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को हो रही है. महादलित परिवार के शंभू पासवान, रोहित चौधरी, सीताराम पासवान, आको देवी का कहना है कि शौचालय भी मुहल्ले से काफी देर बना दिया गया है. जिसके कारण लोग कम ही उपयोग कर पाते हैं. महादलितों ने अधिकारियों से जीर्ण-शीर्ण शौचालय को दुरुस्त कराने की मांग की है. ताकि शौचालय का उपयोग महादलित कर सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

RANA GAURI SHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >