उमंग में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मुंगेर की टीम का शानदार प्रदर्शन

उमंग में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मुंगेर की टीम का शानदार प्रदर्शन

हवेली खड़गपुर. राजकीय पॉलिटेकनिक कॉलेज, जमुई में आयोजित डिवीजन स्तरीय वार्षिक खेल, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता उमंग-2026 में राजकीय पोलिटेकनिक मुंगेर की छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंगेर प्रमंडल में अपना नाम गौरवान्वित किया है. प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए वालीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, 4×400 मीटर रिले, भाला फेंक, शतरंज, हिंदी कहानी लेखन एवं पोस्टर मेकिंग में स्वर्ण पदक हासिल किया. साथ ही शतरंज और 400 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर छात्राओं ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा का प्रभावी प्रदर्शन किया. वहीं छात्र वर्ग के खिलाड़ियों ने क्रिकेट, 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़, शतरंज तथा 4×100 मीटर रिले में स्वर्ण पदक हासिल किया. इसके अतिरिक्त वालीबॉल, ऊंची कूद, क्विज एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त कर कालेज ने उपलब्धि हासिल किया. कॉलेज की प्राचार्य खुशबू रानी ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि उमंग 2026 में विद्यार्थियों की सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और टीम भावना का परिणाम है. यह उपलब्धि न केवल खेल और संस्कृति में उनकी प्रतिभा को दर्शाती है, बल्कि उनके सर्वांगीण विकास का भी सशक्त उदाहरण है. उन्होंने कहा कि डिवीजन स्तर पर चयनित विजेता प्रतिभागी अगले माह फरवरी में पटना में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी और मुंगेर का प्रतिनिधित्व करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAVIKANT SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >