आज एमयू में होगा दूसरा एकेडमिक सीनेट बैठक

विश्वविद्यालय ने सभी तैयारी पूरी कर ली है

मुंगेर – एमयू का दूसरा एकेडमिक सीनेट बैठक शुक्रवार को आरडी एंड डीजे कॉलेज में होगा. जिसकी अध्यक्षता कुलपति प्रो संजय कुमार करेंगे. इसके लिये विश्वविद्यालय ने सभी तैयारी पूरी कर ली है. बैठक में 22 नवंबर 2023 को हुये विश्वविद्यालय के पहले एकेडमिक सीनेट बैठक की संपुष्टि की जायेगी. इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय के विद्वत परिषद के बैठकों, अभिषद की बैठक सहित विश्वविद्यालय के अन्य समितियों के बैठक के मुद्दों पर चर्चा होगी.

————————————–

कल से होगी स्नातक पार्ट-1 व 2 बैकलॉग की प्रायोगिक परीक्षा

मुंगेर – एमयू द्वारा सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-1 तथा पार्ट-2 बैकलॉग के वैसे विद्यार्थी, जो पूर्व में प्रायोगिक परीक्षा में शामिल नहीं हो पाये थे. उनकी प्रायोगिक परीक्षा 13 सितंबर शनिवार से ली जायेगी. जिसके लिये विश्वविद्यालय ने सूचना जारी कर दी है. विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार उक्त सत्र के वणस्पति विज्ञान, रसायनशास्त्र, भौतिकी, जंतु विज्ञान, भूगोल, गृहविज्ञान, संगीत तथा मनोविज्ञान विषय की प्रायोगिक परीक्षा 13 से 15 सितंबर तक होगी. इसके लिये विश्वविद्यालय ने दो परीक्षा केंद्र बनाये हैं. जिसमें आरडी एंड डीजे कॉलेज में वणस्पति विज्ञान, रसायनशास्त्र, भौतिकी, जंतु विज्ञान, भूगोल विषय की प्रायोगिक परीक्षा होगी. वहीं बीआरएम कॉलेज में गृहविज्ञान, संगीत तथा मनोविज्ञान विषय की प्रायोगिक ली जायेगी. वहीं परीक्षा के पूर्व विद्यार्थियों को 1 हजार रूपये का विलंब शुल्क जमा करना होगा. जिसकी रसीद के साथ ही प्रायोगिक परीक्षा में शामिल होने दिया जायेगा.

——————————————

19 सितंबर तक वोकेशनल कोर्स में नामांकन का समय

मुंगेर – एमयू ने अपने वोकेशनल कोर्स के लिये बीसीए एवं बीबीए सत्र 2025-28 में नामांकन को लेकर गुरूवार से दोबारा आवेदन और नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की है. जिसमें उक्त सत्र में नामांकन को लेकर विद्यार्थी 11 से 19 सितंबर तक आवेदन करने के साथ संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन के बाद नामांकन ले सकते हैं. वहीं नामांकन के बाद विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन भी कराना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >