जमालपुर. बिहार नगर पालिका संशोधन अधिनियम 2026 के तहत मुंगेर जिले के सभी नगर निकायों में सशक्त अस्थाई समिति का चुनाव 29 मई शुक्रवार को कराया जायेगा. जमालपुर के सभी 36 निर्वाचित वार्ड पार्षद गुप्त मतदान कर सशक्त स्थाई समिति के सदस्य को चुनेंगे. चुनाव को लेकर जमालपुर में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है. बताया गया कि 29 मई की सुबह 8:00 बजे से 10:00 तक नामांकन और 11:00 से मतदान प्रक्रिया आरंभ होगी. उसी दिन मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना कार्य किया जायेगा और तुरंत परिणाम भी घोषित किया जायेगा. इतना ही नहीं शुक्रवार को ही सशक्त स्थाई समिति के निर्वाचित वार्ड पार्षदों को शपथ ग्रहण कराया जायेगा. बताया गया कि जमालपुर नगर परिषद के लिए मुंगेर के उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है. इतना ही नहीं एसडीओ और बीडीओ सहित पांच अधिकारी सहायक आरओ रहेंगे. बताया गया कि कोई भी पार्षद केवल एक सीट के लिए नामांकन कर सकेंगे. प्रत्येक रिक्ति के लिए अलग-अलग मत पेटी होगी और मत पत्र देवनागरी वर्ण क्रम में तैयार होंगे. बताया गया कि पूरे चुनाव प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जायेगी और सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस बल को तैनात किया जायेगा.
29 मई शुक्रवार को होगा नगर परिषद के सशक्त स्थाई समिति का चुनाव
29 मई शुक्रवार को होगा नगर परिषद के सशक्त स्थाई समिति का चुनाव
