खड़गपुर थाना क्षेत्र के वनवर्षा गांव में शनिवार को एक 10 वर्षीय किशोर ने जानकारी के अभाव में कीटनाशक दवा खा ली. बताया गया कि घर में अनाज को सुरक्षित करने के लिए सल्फास की गालियां रखी थी. अज्ञानतावश शिवम ने गोली का सेवन कर लिया और कुछ देर बात उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. तब परिजनों ने आनन-फानन में किशोर शिवम कुमार को अनुमंडलीय अस्पताल खड़गपुर में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ सुबोध कुमार ने बताया कि किशोर का इलाज चल रहा है. हालांकि प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई कि दवा एक्सपायर हो चुकी थी, जिससे दवा का असर अपेक्षाकृत कम रहा और समय पर इलाज मिलने से शिवम की स्थिति में सुधार है. वहीं परिजनों ने भी राहत की सांस ली है.