शराब माफियाओं पर करें कार्रवाई : डीआइजी

खड़गपुर थाने का किया निरीक्षण, दिये अवश्य दिशा-निर्देश

हवेली खड़गपुर. मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआइजी राकेश कुमार ने लंबे समय से लंबित आपराधिक मामलों के निष्पादन एवं शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने का निर्देश दिया है. ऐसे मामलों में अपराधियों एवं शराब माफियाओं पर कार्रवाई करने की बात कही. उन्होंने मंगलवार को खड़गपुर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया व पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये.

आम लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान करें सुनिश्चित

डीआइजी ने थाना की कार्यप्रणाली, लंबित मामलों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. कागजी कार्रवाई की पारदर्शिता सुनिश्चित किये जाने को लेकर विभिन्न पंजियों और अभिलेखों का अवलोकन किया. उन्होंने काफी समय से लंबित पड़े आपराधिक मामलों की समीक्षा की और पुलिस अधिकारियों को उनके त्वरित निष्पादन के निर्देश दिये. डीआईजी ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्ती तेज करने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही. इसके अलावा उन्होंने बिहार में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने और अवैध शराब के धंधेबाजों के खिलाफ नकेल कसने के निर्देश दिये. उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष जोर देते हुए कहा कि आम लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें. थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए चलाये जा रहे अभियानों की जानकारी ली और नियमित गश्ती बढ़ाने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने को कहा.

मौके पर थे मौजूद

मौके पर एसडीपीओ अनिल कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी, इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, एसआइ राजेश कुमार, कुंदन कुमार, राहुल कुमार, आयुष कुमारी, मनोज कुमार सिंह, बंटी कुमारी, जितेंद्र कुमार, हरेंद्र चौधरी, सुनीता कुमारी, अखिलेश राम, मुंशी अजय कुमार, नवीन कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >