यूथ, पिंक, पीडब्ल्यूडी व आदर्श मतदान केंद्र पर तैयारी पूरी

सजाया व संवारा गया है बूथ

मुंगेर. मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए यूथ, पिंक, पीडब्ल्यूडी व आदर्श मतदान केंद्र बनाये गये हैं. जहां पर चुनाव आयोग की गाइड लाइन के अनुसार सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. इन मतदान केंद्रों के मुख्य द्वार पर जहां बैनर लगाया गया है. वहीं उसे सजाया व संवारा जा रहा है. देर रात तक इन कार्यों को पूरा कर लिया जायेगा. विदित हो कि युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए जिला स्तर पर मुंगेर शहर में बूथ संख्या 62 को युवा मतदान केंद्र बनाया गया है, जो आदर्श मध्य विद्यालय बेकापुर में स्थित है. जहां पर सभी मतदानकर्मी 30 वर्ष के अंदर के होंगे. जबकि जिला परिषद कार्यालय में बनाये गये बूथ संख्या 15 को पीडब्ल्यूडी बूथ बनाया गया है. जमालपुर विधानसभा पीडब्ल्यूडी मतदान केंद्र बूथ संख्या-214 मध्य विद्यालय बांक को बनाया गया है, जहां पर सभी मतदानकर्मी दिव्यांग ही होंगे. नगर भवन स्थित मतदान केंद्र संख्या 61 को इस बार पिंक मतदान केंद्र बनाया गया है. जबकि जिला परिषद स्थित मतदान केंद्र संख्या 14 को मॉडल यानी आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है. जमालपुर विधानसभा में नगर परिषद जमालपुर स्थित मतदान केंद्र संख्या-162 को पिंक मतदान केंद्र बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >