आरोपियों की गिरफ्तारी कर ससमय न्यायालय में प्रस्तुत करें आरोप पत्र : एसपी

पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने कहा है कि गंभीर मामलों में दर्ज कांडों पर त्वरित कार्रवाई करें और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करना सुनिश्चित करें.

एसपी ने खड़गपुर थाना का किया निरीक्षण, फरियादियों के साथ फ्रेंडली व्यवहार करने का दिया निर्देश

हवेली खडगपुर. पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने कहा है कि गंभीर मामलों में दर्ज कांडों पर त्वरित कार्रवाई करें और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करना सुनिश्चित करें. वे शनिवार को खड़गपुर थाना का निरीक्षण करते हुए पुलिस पदाधिकारियों को अपनी कार्य संस्कृति में सुधार लाने का निर्देश देते हुए कही. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गंभीर मामलों में दर्ज कांडों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ससमय आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत करें. इसके अलावा नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी एवं थाना में आने वाले फरियादियों के साथ फ्रेंडली पुलिस के तहत बरताव करें. फरियादियों के मामलों को गंभीरता से लें और उनकी समस्या पर शीघ्र कार्रवाई कर मामले का निष्पादन करें. ताकि विवाद आगे ने बढ़े. निरीक्षण के दौरान उन्होंने थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा से अभिलेखों की जानकारी प्राप्त की और कांडों के निष्पादन को लेकर अबतक की गई कार्रवाई से अवगत हुए. साथ ही पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की समस्या से भी रूबरू हुए. उन्होंने कहा कि अराजक तत्वों पर शक्ति के साथ कार्रवाई करें. गांव के संभ्रांत लोगों से संपर्क कर समय-समय पर स्थिति का जायजा लेते रहे. इसके बाद एसपी ने महिला हेल्प डेस्क, कंप्यूटर कक्ष, मुंशी कक्ष, हवालात, मेस का निरीक्षण किया. इसके उपरांत एसपी ने एसडीपीओ के साथ थाना परिसर में पुलिस सप्ताह के तहत पौधरोपण किया. मौके पर एसडीपीओ चंदन कुमार, इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, खड़गपुर थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा, शामपुर के अभिषेक कुमार, गंगटा के राहुल कुमार, टेटियाबंबर के मुकेश कुमार केहरी सहित पुलिस पदाधिकारी व जवान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >