जन सुनवाई में किसी ने मांगा नल-जल योजना तो किसी ने नया विद्युत कनेक्शन

जन समाधान सह जन सुनवाई कार्यक्रम में पहुंच रहे लोग विभागीय उदासीनता और लापरवाही की पोल खोल रही है.

मुंगेर. जन समाधान सह जन सुनवाई कार्यक्रम में पहुंच रहे लोग विभागीय उदासीनता और लापरवाही की पोल खोल रही है. तभी तो कोई नल-जल योजना का लाभ दिलाने तो कोई नया विद्युत कनेक्शन प्राप्त करने के लिए जिलाधिकारी से गुहार लगाने पहुंच रहे है. हालांकि जिलाधिकारी निखिल धनराज ने इनकी शिकायत पर चिंता व्यक्त किया और संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को ऐसे आवदेनों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन का निर्देश दिया.

जिलाधिकारी ने कुल 15 लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार ने सबका सम्मान-जीवन आसान बनाने को जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर रही है. इसलिए आवेदनों को गंभीरता ले और उसके निष्पादन पर ध्यान दे, ताकि उनका जीवन आसान हो सके. इस कार्यक्रम में बरियारपुर प्रखंड के नीरपुर निवासी अवनि कुमार ने कहा कि उनका जमीन फोरलेन में चला गया है, लेकिन एलपीसी नहीं बनने के कारण जमीन का मुआवजा नहीं मिल पा रहा है. उन्होंने संबंधित अंचलाधिकारी से एलपीसी बनवाने की मांग की. असरगंज निवासी सीमा कुमारी ने कहा कि घर में नए विद्युत कनेक्शन लगाने के लिए कई माह से कार्यालय का चक्का लगा रहे हैं, फिर भी उन्हें कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है. केंदुआ खड़गपुर निवासी रामाकांत पासवान ने अपने क्षेत्र में नल जल योजना का लाभ दिलवाने की मांग की.

आयुक्त ने सुनी नौ लोगों की समस्याएं, निदान का दिया आश्वासन

मुंगेर. प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा ने जनसुनवाई के दौरान प्रमंडल के नौ लोगों की समस्याओं को सुना और उसके समाधान का आश्वासन दिया. उनके पास जमुई जिले से दो, बेगूसराय जिले के दो और मुंगेर जिले से पांच लोग अपनी फरियाद लेकर गुहार लगाने पहुंचे थे. कोई भूमि विवाद की समस्या लेकर पहुंचे थे, तो कोई सिंचाई, मेघा सूची से नाम हटाने की शिकायत लेकर पहुंचे थे. आयुक्त ने सभी की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को भेज कर नियमों और विभागीय निर्देशों के तहत निष्पादित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जन समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >