यूजी सेमेस्टर-एक में नामांकन को लेकर अब तक 16031 विद्यार्थियों ने किया आवेदन

मुंगेर विश्वविद्यालय के 33 अंगीभूत व संबद्ध कालेजों में स्नातक सेमेस्टर-एक शैक्षणिक सत्र 2025-29 में नामांकन को लेकर 23 मई से आवेदन प्रक्रिया संचालित कर रहा है.

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय के 33 अंगीभूत व संबद्ध कालेजों में स्नातक सेमेस्टर-एक शैक्षणिक सत्र 2025-29 में नामांकन को लेकर 23 मई से आवेदन प्रक्रिया संचालित कर रहा है. इसके तहत 10 जून तक आनलाइन आवेदन मांगा गया है. अब तक 16031 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है. विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी की गयी सूचना के अनुसार एमयू के कालेजों में नामांकन को इच्छुक विद्यार्थी 1000 रुपये ऑनलाइन नामांकन शुल्क का भुगतान कर आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें आवेदन करते समय मैट्रिक व इंटर का दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करना होगा. आवेदन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद विश्वविद्यालय प्राप्त आवेदनों के आधार पर मेधा सूची तैयार करेगा. इसके बाद नामांकन प्रक्रिया संचालित की जायेगी. अब तक कला संकाय के लिए 13879, विज्ञान संकाय के लिए 2018 तथा वाणिज्य संकाय के लिए 134 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

RANA GAURI SHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >