जेएनयू इंट्रेंस परीक्षा में सफल बहनें हुई सम्मानित

सदर प्रखंड के बनौधा गांव में रविवार को अल्पसंख्यक विकास मोर्चा के बैनर तले सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

मुंगेर. सदर प्रखंड के बनौधा गांव में रविवार को अल्पसंख्यक विकास मोर्चा के बैनर तले सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें ऑटो ड्राइवर मो शमीम अहमद की दो पुत्री नेहा परवीन व सबा परवीन को सम्मानित किया गया. अध्यक्षता अधिवक्ता मो जहांगीर ने किया. वक्ताओं ने कहा कि नेहा परवीन ने जेएनयू इंट्रेंस परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, जबकि सबा परवीन ने ग्रेजुएशन पास कर आगे की शिक्षा सेंटर यूनिवर्सिटी से प्राप्त की तथा जेएनयू नेट परीक्षा में टॉप किया. दोनों बहनों ने विपरीत परिस्थिति में भी पढ़ाई को अपना लक्ष्य बनाया और अपने परिश्रम और लगन के बल पर सफलता प्राप्त किया. सम्मान समारोह में खेल प्रवक्ता महमूद आलम, समाज सेवी शकील अहमद, तारिक अनवर, मो ऐनुल, मो शोएब, शमशाद कारी, निसार अहमद, महबूब आलम, कौसर फैयाज, खालिद सैफुल्लाह सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >