भाजपा के प्रशिक्षण महाअभियान में सात विषयों पर हुई चर्चा

नगर क्षेत्र के केशरवानी ठाकुरबाड़ी में रविवार को भाजपा नगर मंडल खड़गपुर की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया

हवेली खड़गपुर.

नगर क्षेत्र के केशरवानी ठाकुरबाड़ी में रविवार को भाजपा नगर मंडल खड़गपुर की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को महाभियान के सात विषयों से अवगत कराया गया. इससे पूर्व प्रशिक्षण की शुरुआत दीप प्रज्वलन, वर्ग गीत और ”वंदे मातरम” के गान के साथ हुई. अध्यक्षता नगर अध्यक्ष शिव शंकर चौधरी ने की.

प्रशिक्षण सत्र के दौरान सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग, पार्टी का इतिहास और विकास, वैचारिक अधिष्ठान एवं कार्यपद्धति, कार्य विस्तार और बूथ प्रबंधन, सरकार की उपलब्धियां एवं उनका कार्यान्वयन करना शामिल हैं. मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिलाध्यक्ष डॉ अरुण कुमार पोद्दार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष प्रणरंजन विकास, संतोष पोद्दार, वीणा देवी, जिला मंत्री रजनीश झा एवं तारापुर विधानसभा संयोजक शंभू केशरी ने अलग-अलग विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया. वक्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया. इसके पश्चात अतिथियों का परिचय कराया गया और उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया. मौके पर कपिल साह, शिव प्रकाश, दीपा केशरी, सरिता केशरी, अशोक केशरी, शशि भूषण राय, संजय मंडल सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >