दो गाइनो सर्जन के भरोसे सुरक्षित प्रसव

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व आश्वासन के तहत सिजेरियन प्रसव की दी जा रही सुविधा

सदर अस्पताल के प्रसव केंद्र में प्रतिमाह होता है औसतन 74 सिजेरियन प्रसव

गर्भवतियों को होने वाली परेशानी से जुड़े मामले आते रहते हैं सामने

मुंगेर. मुंगेर जिला मुख्यालय के सदर अस्पताल में गर्भवतियों का सुरक्षित प्रसव मात्र दो गाइनो सर्जन के भरोसे हो रहा है. जबकि यहां न केवल मुंगेर, बल्कि पड़ोसी जिले खगड़िया, बेगूसराय, लखीसराय और जमुई के सीमावर्ती क्षेत्रों से भी गर्भवती प्रसव के लिए पहुंचती हैं. सदर अस्पताल के प्रसव केंद्र में जहां प्रतिमाह औसतन 74 सिजेरियन प्रसव होता है. वहीं प्रतिमाह औसतन 419 सामान्य प्रसव की जिम्मेदारी मात्र 5 महिला चिकित्सक के कंधे पर है. इससे आये दिन यहां गर्भवतियों को होने वाली परेशानी से जुड़े मामले सामने आते रहते हैं.

चिकित्सकों की कमी के कारण प्रसव केंद्र में आयुष महिला चिकित्सक भी संभाल रही जिम्मेदारी

सदर अस्पताल में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व आश्वासन के तहत सिजेरियन प्रसव की सुविधा गर्भवतियों को दी जाती है. जहां औसतन प्रतिमाह 74 गर्भवतियों का सी-सेक्शन द्वारा प्रसव होता है. वहीं वित्तीय वर्ष 2025-26 में अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के बीच यहां कुल 895 सी-सेक्शन किया गया, लेकिन सदर अस्पताल में सिजेरियन प्रसव के लिए मात्र दो गाइनो सर्जन है. इसमें जहां एक गाइनो सर्जन के रूप में डॉ अर्चना हैं. वही ट्रेनिंग प्राप्त कर डॉ निधि द्वारा सिजेरियन प्रसव कराया जाता है. जबकि यहां प्रतिमाह औसतन 419 सामान्य प्रसव के लिए सदर अस्पताल के प्रसव केंद्र में मात्र पांच महिला चिकित्सक हैं. इसमें डॉ अर्चना और डॉ निधि के अतिरिक्त डॉ अलका, डॉ नेहा और डॉ गुलनाज है. हद तो यह है कि चिकित्सकों की कमी के कारण सदर अस्पताल के प्रसव केंद्र में आयुष महिला चिकित्सक भी जिम्मेदारी संभाल रही हैं. वित्तीय वर्ष 2025-26 में सदर अस्पताल के प्रसव केंद्र में कुल 5,035 सामान्य प्रसव हुआ है.

कहते हैं सिविल सर्जन

सिविल सर्जन डॉ राजू ने बताया कि पहले एक गाइनो सर्जन के रूप में डॉ स्मृति सिंह थी. जिसका विभाग द्वारा स्थानांतरण सदर अस्पताल से सदर प्रखंड में कर दिया गया है. हालांकि जिलाधिकारी के पास डॉ स्मृति सिंह का सदर अस्पताल में ड्यूटी लगाने का प्रस्ताव दिया गया है. जिलाधिकारी से स्वीकृति मिलने के बाद उन्हें सदर अस्पताल बुलाया जायेगा.

वित्तीय वर्ष 2025-26 में सी-सेक्शन व सामान्य प्रसव

माह सिजेरियन प्रसव सामान्य प्रसव मौतअप्रैल 45 301 0मई 61 295 0

जून 79 282 0जुलाई 64 435 1

अगस्त 79 549 0सितंबर 92 525 2

अक्तूबर 66 518 0नवंबर 86 473 0

दिसंबर 96 409 0जनवरी 83 464 1

फरवरी 77 372 0मार्च 67 412 0

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

RANA GAURI SHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >