निर्वाची पदाधिकारी व सहायक निर्वाची पदाधिकारी चयनित

जिला विधिज्ञ संघ चुनाव का होगा चुनाव

मुंगेर. विधिज्ञ संघ मुंगेर की एक आमसभा गुरुवार को संघ के अध्यक्ष शशिशेखर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई. इसमें पूर्व की बैठक की संपुष्टि करते हुए विधिज्ञ संघ मुंगेर के आगामी आम चुनाव ( वर्ष- 2026 – 2028 ) के लिए चुनाव पदाधिकारियों का चयन किया गया. बताया गया कि चुनाव के लिए सर्वसम्मति से अधिवक्ता कृष्णनंदन सिंह को निर्वाची पदाधिकारी चुना गया. जबकि तीन सहायक निर्वाची पदाधिकारी भी सर्वसम्मति से चुने गये. इसमें अधिवक्ता मो अब्दुल बारी, निर्मल कुमार एवं अनूप कुमार सिन्हा शामिल हैं. चुनाव अधिकारियों को फूल माला पहना कर स्वागत किया गया. बैठक में संघ की महासचिव रानी कुमारी ने विगत दो वर्षों का एकमुश्त आय-व्यय प्रस्तुत करना चाहा. इसका संघ के आम अधिवक्ताओं ने विरोध किया. संघ के संयुक्त सचिव शिव प्रसाद शर्मा ने सभा की कार्यवाही को कार्यवाही पुस्तिका में संचित किया. इसकी सूचना बिहार स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन सहित अन्य सभी बार काउंसिल के सदस्यों को दे दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >