निरीक्षण के दौरान धरहरा में कई स्वास्थ्य केंद्र मिले बंद, व्यवस्था की खुली पोल

मुंगेर में पटरी पर नहीं आ रही स्वास्थ्य व्यवस्था

धरहरा. सरकार के लगातार प्रयास के बावजूद मुंगेर में स्वास्थ्य व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है. खास कर धरहरा में तो स्वास्थ्यकर्मियों की मनमानी जारी है. हद तो यह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुंगेर में घंटों रहे और इस दौरान धरहरा में गुरुवार को कई स्वास्थ्य केंद्र बंद मिले. यह हकीकत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अविनाश कुमार के औचक निरीक्षण में सामने आयी. बताया जाता है कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी गुरुवार को बरमसिया स्वास्थ्य केंद्र निरीक्षण करने पहुंचे तो वहां तैनात सीएचओ आकाश कुमार अनुपस्थित मिले. वहीं बंगलवा में एएनएम सरस्वती कुमारी ड्रेस में नहीं दिखीं. सबसे गंभीर स्थिति खजुरिया स्वास्थ्य केंद्र की रही, जहां इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को केंद्र पर ताला लटका मिला. नाराज लोगों ने बताया कि यह केंद्र अक्सर बंद रहता है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अविनाश कुमार ने बताया बरमसिया स्वास्थ्य केन्द्र एवं खजुरिया स्वास्थ्य केंद्र निरीक्षण में बंद पाया गया. संबंधित सीएचओ आकाश कुमार सहित अन्य कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है. संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई के लिए वरीय अधिकारी को अग्रसारित किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >