संग्रामपुर प्रखंड प्रमुख पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुई रेखा देवी

संग्रामपुर प्रखंड प्रमुख के चयन को लेकर बुधवार को अनुमंडल कार्यालय में हुए चुनाव में रेखा देवी निर्विरोध प्रमुख चुनी गयी.

पूर्व प्रमुख इंदु देवी को प्रस्तावक व समर्थक नहीं मिलने के कारण नामांकन हुआ रद्द

संग्रामपुर. संग्रामपुर प्रखंड प्रमुख के चयन को लेकर बुधवार को अनुमंडल कार्यालय में हुए चुनाव में रेखा देवी निर्विरोध प्रमुख चुनी गयी. वह बलिया पंचायत से लगातार चार पंचवर्षीय से पंचायत समिति सदस्य पर आसीन है. मालूम हो कि पूर्व प्रमुख इंदु देवी के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के बाद चुनाव कराया गया था. इस चुनाव में पूर्व प्रमुख इंदु देवी ने भी नामांकन दाखिल किया. लेकिन प्रस्तावक और समर्थन नहीं होने के कारण उनका नामांकन रद्द कर दिया गया. परिणामस्वरूप रेखा देवी को निर्विरोध प्रमुख घोषित किया गया.

उल्लेखनीय है कि संग्रामपुर प्रखंड में बीते तीन वर्षों में तीसरी बार प्रखंड प्रमुख का चुनाव हुआ. 2021 के पंचायत चुनाव के बाद सुधीर दास प्रमुख पद पर निर्वाचित हुए थे. हालांकि 17 जून 2022 को संग्रामपुर नगर पंचायत के गठन के साथ ही झिकुली पंचायत के आंशिक भाग और कुसमार पंचायत के पूर्ण भाग को नगर क्षेत्र में शामिल कर दिया गया. जिसके कारण पंचायत समिति सदस्य सुधीर दास को प्रमुख पद छोड़ना पड़ा था. इसके बाद 15 फरवरी 2023 को कटियारी पंचायत की इंदु देवी को प्रमुख चुना गया. जिन्होंने लगभग दो वर्षों तक यह जिम्मेदारी निभाई और 12 मार्च 2025 को उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया. जिसमें 11 में से 10 पंचायत समिति सदस्यों ने उनके खिलाफ मतदान किया और उन्हें पद से पदच्युत कर दिया. नवनिर्वाचित प्रमुख रेखा देवी ने कहा कि यह मेरे लिए सम्मान की बात है. लेकिन इससे बड़ी जिम्मेदारी प्रखंड के विकास की है. मेरी पहली प्राथमिकता जनता की समस्याओं का समाधान और रुके हुए कार्यों को समय पर पूरा करना है. रेखा देवी के निर्विरोध विजयी होने पर पंससों में खुशी का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >