रेल इंजन कारखाना के कैसनब बोगी व एमसीटीआर शॉप में बारिश के पानी से कामकाज प्रभावित

रेल इंजन कारखाना के कैसनब बोगी व एमसीटीआर शॉप में बारिश के पानी से कामकाज प्रभावित

जमालपुर. गुरुवार की सुबह बारिश के कारण रेल इंजन कारखाना के कैसनब बोगी और एमसीटीआर शॉप में पानी फैल गया. इसके कारण कुछ देर के लिए कामकाज प्रभावित हो गया. हलांकि बाद में बारिश बंद होने के उपरांत दोनों शॉप से बारिश का पानी निकाल कर सामान्य कामकाज आरंभ हो पाया. जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह बारिश से भले ही लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन बारिश के कारण रेल इंजन कारखाना के कैसनब बोगी शॉप और एमसीटीआर शॉप में छत से बारिश का पानी नीचे जमीन पर फैल गया. इसके कारण कामकाज बाधित हो गया. बताया गया कि रेल इंजन कारखाना में इन दोनों शॉप में अधिकांश बिजली से ही कार्य को संपादित किया जाता है. बारिश के पानी के कारण जब फ्लोर पर फिसलन की स्थिति हो गयी और पानी फैल गया तो रेल कर्मियों ने वहां कामकाज करना बंद कर दिया. रेल कर्मियों द्वारा बताया गया कि दोनों शॉप की छत क्षतिग्रस्त है. इसके कारण जब बारिश होती है, तो बारिश का पानी छत से गिरकर शॉप के फ्लोर पर फैल जाता है, जिससे ऐसी स्थिति में कामकाज होना पूरी तरह बंद हो जाता है. लगभग आधे घंटे बाद बारिश बंद हुआ. इसके बाद प्रबंधन द्वारा शॉप से पानी निकालने की प्रक्रिया आरंभ की गयी. रेल कर्मियों ने बताया कि लंबे समय से बारिश होने के बाद छत से बारिश का पानी शॉप में आता है, लेकिन इसका स्थायी निराकरण नहीं हो पाया है. हलांकि इस संबंध में रेल इंजन कारखाना के सक्षम अधिकारी से कोई संपर्क नहीं हो पाया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit jha

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >