अवैध रूप से संचालित क्लिनिक व नर्सिंग होम में छापेमारी, संचालक फरार

खड़गपुर में बिना निबंधन के अवैध रूप से संचालित क्लिनिकों में एसडीओ राजीव रौशन ने चिकित्सकों की टीम के साथ बुधवार को जांच की.

हवेली खड़गपुर. खड़गपुर में बिना निबंधन के अवैध रूप से संचालित क्लिनिकों में एसडीओ राजीव रौशन ने चिकित्सकों की टीम के साथ बुधवार को जांच की. इस क्रम में कई क्लिनिकों के संचालक मौके से फरार हो गया. हालांकि इस कार्रवाई से अवैध रूप से संचालित करने वाले संचालकों में हड़कंप मचा रहा. अवैध और गैर निबंधित क्लिनिक की सूचना पर एसडीएम ने डॉक्टर्स की टीम के साथ नगर के पश्चिम अजीमगंज स्थित विनोद कुमार के क्लिनिक पर छापेमारी की, लेकिन वहां कोई नहीं मिला. एसडीओ ने बताया कि शिकायत मिल रही थी कि नगर क्षेत्र में अवैध क्लिनिक संचालित हो रहा है. इसे लेकर छापेमारी की गयी. जिसमें पश्चिम अजीमगंज स्थित विनोद कुमार की क्लिनिक पर कुछ बरामद नहीं हुआ. उन्होंने बताया कि उसकी क्लिनिक की बनावट ऐसी है कि घर के कमरे की तरह ही दिखता है. छापेमारी के दौरान क्लिनिक की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई. उन्होंने बताया कि अनुमंडल कार्यालय मार्ग स्थित भी एक क्लिनिक में छापेमारी की गयी. वहां भी संचालक मौजूद नहीं था. वहीं ब्लॉक शिव मंदिर के समीप संचालित लाइब्रेरी के आगे साइकिल, बाइक लगाने वालों को एसडीओ ने कड़ी फटकार लगायी और पार्क नहीं करने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >