profilePicture

मां दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गयी भव्य कलश शोभायात्रा

श्री श्री 108 मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर रविवार को मुख्य पार्षद पार्वती देवी के नेतृत्व में भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी.

By AMIT JHA | July 6, 2025 8:08 PM
an image

जमालपुर. नगर परिषद क्षेत्र वार्ड संख्या 34 नया टोला फुलका में मंडप स्थान में श्री श्री 108 मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर रविवार को मुख्य पार्षद पार्वती देवी के नेतृत्व में भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. इसमें लगभग एक हजार महिलाओं ने हिस्सा लिया. जमालपुर सदर बाजार स्थित श्री श्री 108 श्री योग माया बड़ी दुर्गा मंदिर उदासीन अखाड़ा परिसर से कलश शोभायात्रा निकल गयी. जो सदर बाजार, भारत माता चौक, कारखाना गेट संख्या 6, धरहरा रोड, छोटी केशोपुर होते हुए नया टोला फुलका के मंडप स्थान पर जाकर संपन्न हुआ. इस दौरान श्रद्धालु भक्त जगत जननी मां दुर्गा की जय, जय श्रीराम, जय हनुमान आदि उद्घोष करते रहे. इस बीच पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा. मौसम की आंख मिचौली के बीच श्रद्धालु महिलाएं अपने पथ पर अग्रसर रही. मंडप स्थान में अपराह्न 2:00 बजे से भगवती दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का धार्मिक का अनुष्ठान आरंभ हुआ. जिसमें विद्वान पुरोहित राम अवतार झा ने वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच अनुष्ठान को संपन्न कराया. संध्या 6 बजे से माता का भोग लगाया गया, जबकि रात्रि 8 बजे से देर रात्रि तक श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर गूंजा माला, पंकज कुमार, आलोक कुमार, सत्येंद्र तांती, रीना कुमारी, माला देवी, साधना कुमारी, बबीता देवी, रूबी देवी, शर्मिला देवी, दीपा देवी आदि मौजूद थी.

संबंधित खबर और खबरें

Next Article

Next Article

यहां मुंगेर न्यूज़ (Munger News) , मुंगेर हिंदी समाचार (Munger News in Hindi), ताज़ा मुंगेर समाचार (Latest Munger Samachar), मुंगेर पॉलिटिक्स न्यूज़ (Munger Politics News), मुंगेर एजुकेशन न्यूज़ (Munger Education News), मुंगेर मौसम न्यूज़ (Munger Weather News) और मुंगेर क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version