प्रभात इम्पैक्ट: टेटिया बंबर के विद्यालय मैदान में शुरू हुई मिट्टी भराई, ग्रामीणों ने जताया आभार

Prabhat Khabar News Impact: समाजसेवी सुजीत कुमार सिंह एवं जदयू युवा अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रभात खबर में खबर प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया और गड्ढा भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी. उन्होंने जनहित से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित करने के लिए प्रभात खबर के प्रति आभार व्यक्त किया.

टेटिया बंबर (मुंगेर) से राणा गौरी शंकर की रिपोर्ट:

Prabhat Khabar News Impact: जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का सकारात्मक परिणाम सामने आया है. प्रखंड स्थित जगन्नाथ उच्च विद्यालय प्लस टू के खेल मैदान में पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे को भरने का कार्य शुरू कर दिया गया है. लंबे समय से यह गड्ढा छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए खतरा बना हुआ था. समाचार प्रकाशित होने के बाद प्रशासन की पहल पर मिट्टी भराई का कार्य शुरू होने से ग्रामीणों, अभिभावकों और छात्रों में खुशी का माहौल है.

खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया प्रशासन

समाजसेवी सुजीत कुमार सिंह एवं जदयू युवा अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रभात खबर में खबर प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया और गड्ढा भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी. उन्होंने जनहित से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित करने के लिए प्रभात खबर के प्रति आभार व्यक्त किया.

खेल मैदान में भवन निर्माण का हुआ था विरोध

जानकारी के अनुसार कुछ माह पूर्व पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए विद्यालय परिसर स्थित खेल मैदान में जेसीबी मशीन से खुदाई कर नींव तैयार की गई थी. इसकी जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों, अभिभावकों और समाजसेवियों ने विद्यालय परिसर में भवन निर्माण का विरोध शुरू कर दिया था.

विरोध करने वालों का कहना था कि खेल मैदान बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास का प्रमुख केंद्र है. यहां भवन निर्माण होने से विद्यार्थियों की खेलकूद गतिविधियां प्रभावित होतीं और उन्हें पर्याप्त जगह नहीं मिल पाती.

स्थल परिवर्तन के बाद भी बना रहा खतरा

लगातार विरोध के बाद प्रशासन ने पंचायत सरकार भवन निर्माण का स्थल बदल दिया और दूसरे स्थान पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया. हालांकि मैदान में खोदा गया गहरा गड्ढा लंबे समय तक खुला पड़ा रहा.

बरसात के दिनों में गड्ढे में पानी भर जाने से दुर्घटना की आशंका बढ़ गई थी. विद्यालय में प्रार्थना सभा, खेलकूद प्रतियोगिताओं और अन्य गतिविधियों के दौरान भी छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.

सुरक्षित माहौल मिलने की जगी उम्मीद

विद्यालय प्रबंधन समिति, अभिभावकों और ग्रामीणों द्वारा लगातार गड्ढा भरवाने की मांग की जा रही थी. अब मिट्टी भराई का कार्य शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है.

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही मैदान पूरी तरह समतल हो जाएगा, जिससे छात्र-छात्राएं सुरक्षित वातावरण में खेलकूद और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में भाग ले सकेंगे. साथ ही लोगों ने जनहित के इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाने के लिए प्रभात खबर का धन्यवाद भी दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >