मुंगेर. पुलिस सप्ताह के के छठे दिन गुरुवार को जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किये गये. पुलिस लाइन मैदान में जहां क्रिकेट मैच का आयोजन किया, जिसमें पुलिस एकादश की टीम 20 रनों विजयी रही. वहीं साइबर थाना की ओर से स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया. पुलिस लाइन मैदान में आयोजित क्रिकेट मैच में टॉस जीत कर पुलिस एकादश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. निर्धारित 12 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर टीम 136 रन बनाये. टीम की ओर से राहुल कुमार ने सर्वाधिक 38 रन बनाया. जबकि पब्लिक एकादश के खिलाड़ी नाहिद ने चार विकेट चटाकाये. जवाब में खेलने उतरी पब्लिक एकादश की टीम 114 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. टीम की ओर से एक मात्र खिलाड़ी विशाल ने 40 रनों की पारी खेली. पुलिस एकादश की ओर से राहुल कुमार ने 4 विकेट हासिल किया. पुलिस एकादश के राहुल कुमार को बेहतरीन खेल के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. जबकि पब्लिक एकादश के मो नाहिद को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार दिया गया. निर्णायक की भूमिका में सुरेंद्र कुमार व रवि कुमार मौजूद थे. इधर, साइबर थाना की ओर से स्कूलों में पुलिस सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति, बढ़ते रोड एक्सीडेंट को लेकर जागरूक किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
