पुलिस वाहन पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त, पीटीसी जवान घायल

पुलिस वाहन पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त

संग्रामपुर. संग्रामपुर-गंगटा मुख्य मार्ग में झिकुली चौक के समीप मंगलवार की अहले सुबह एक पुलिस वैन शीशम पेड़ से टकरा गयी. घटना में पीटीसी जवान घायल हो गया. संग्रामपुर थाना के एएसआई श्रवण कुमार ने बताया कि सुबह करीब 5:30 बजे पुलिस वाहन के पेड़ से टकराने की सूचना मिली. पता चला कि बांका पुलिस लाइन से पुलिस वाहन शेखपुरा बंदी लाने के लिए जा रहा था. घायल जवान का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, संग्रामपुर में कराया गया. वाहन पर चालक सहित पांच जवान सवार थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAVIKANT SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >